Mahtari Vandana Yojana 2024 Online Apply : महिलाओं को सरकार दे रही है 1000 रुपए प्रतिमाह

Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana क्या है?

Mahtari Vandana Yojana 2024 : महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य में शुरू की जाने वाली एक योजना है। जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा जो महिलाओं के लिए लाभकारी होगा।

इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी यानी के सालाना ₹12000 सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। 

यदि आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की महिला है और योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है, तो महतारी वंदन योजना से जुड़ी सभी जानकारी आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी कृपया हमारे पोस्ट पर अंत तक बने रहे।

Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य 

Mahtari Vandana Yojana 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को समाज में बढ़ावा देना। समाज में हो रहे महिलाओं के प्रति भेदभाव को खत्म करना। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजनाका शुभारंभ किया है और इस योजना में राज्य की लाखों महिलाओं ने अपना आवेदन दर्ज कर दिया है।

जिसके तहत महिलाओं को साल के 12000 रुपए यानी हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी। जिससे महिलाओं के जीवन में हो रही आर्थिक कमजोरी को कम किया जाएगा एवं उनके आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के उद्देश्य से महिलाओं को सरकार की ओर से कई लाभ एवं सुविधाएं दिए जाएंगे। जो की महिलाओं के जीवन स्थिति में सुधार लेकर आएगा।

Mahtari Vandana Yojana 2024

Mahtari Vandana Yojana का लाभ

Mahtari Vandana Yojana में आवेदन करके महिलाओं को नीचे दिए निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।

  • Mahtari Vandana Yojana 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹1000 आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सालाना ₹12000 का लाभ महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलेगा। 
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान होगा।
  • योजना की लाभ राशि से महिलाएं अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगी।
  • योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को योजना से मिलने वाली सहायता राशि सीधा बैंक खाते में सरकार द्वारा भेज दी जाएगी।
  • योजना के तहत महिलाओं काआर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा।

Mahtari Vandana Yojana 2024 Overview

योजना का नाम Mahtari Vandana Yojana
श्रेणीसरकारी योजना
शुरू की गई छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
राज्यछत्तीसगढ़
योजना का उद्देश्यमहिलाओं के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
योजना का लाभआर्थिक सहायता
सहायता राशि1000 रुपए प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रियाOnline / Offline
ऑफिशल वेबसाइटmahtarivandan.cgstate.gov.in
Home PageYojana Jankari

Mahtari Vandana Yojana के लिए पात्रता

Mahtari Vandana Yojana में आवेदन करने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा तय की गयी सभी पात्रताओं को पूरा करना होगा।

  • महतारी वंदन योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की गरीब महिलाओं को दिया जाएगा।
  • महतारी वंदन योजना में आवेदक महिला छत्तीसगढ़ राज्य की नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 साल से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • विवाहित महिलाओं को इस योजना में पात्रता दी जाएगी।
  • महिला की पारिवारिक वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में सरकारी नौकरी में कोई व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
  • आयकर दाता, पेंशन धारक वाले परिवार की महिला पात्र नहीं होंगी।  
  • महिला का स्वयं का बैंक अकाउंट होना चाहिए जॉइंट अकाउंट पात्र नहीं है।
  • महिला के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

Mahtari Vandana Yojana Online Form Required Documents

Mahtari Vandana Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए सभी जरुरी दस्तावेज होना चाहिए।

  • महिला का आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्वयं का बैंक खाता 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahtari Vandana Yojana पहला चरण

Mahtari Vandana Yojana का पहला चरण छत्तीसगढ़ राज्य में 5 फरवरी को शुरू किया गया था। 5 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं  ने योजना के तहत अपना आवेदन दर्ज किया। योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को योजना की अंतिम सूची का इंतजार था। जो की 1 मार्च 2024 से 8 मार्च 2024 के बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इस योजना में किस-किस महिलाओं को लाभ मिला है महिला अपना नाम अंतिम सूची में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकती हैं। 

Mahtari Vandana Yojana दूसरा चरण 

Mahtari Vandana Yojana के पहले चरण में छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं ने अपना आवेदन दर्ज किया था। जिसका लाभ महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिया जाएगा। योजना की सहायता राशि ₹1000 सीधा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। पहले चरण में जिन महिलाओं ने आवेदन नहीं किया था या वह आवेदन किसी कारण वश नहीं कर पाई उनके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना का दूसरा चरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। योजना से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे Whatsapp एवं Telegram चैनल को Join करें।

Mahtari Vandana Yojana List

Mahtari Vandana Yojana List 2024 Beneficiary लिस्ट

Mahtari Vandana Yojana List में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • Mahtari Vandana Yojana के अंतर्गत बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अंतिम सूची काऑप्शन दिखेगा।
  • उस पर क्लिक कर दें।
  • नया पेज खुल जाएगा।
  • नया पेज जो आपके सामने खुला है उसमें पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी जिसमें आवेदक का नाम, आवेदक क्रमांक पति का नाम आदि जानकारी आपको दिख जाएगी।
  • इस तरह से Beneficiary List में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana Online Apply 2024

Mahtari Vandana Yojana Online में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गयी सभी निम्नलिखित स्टेप्स का फॉलो करना होगा।

  • Mahtari Vandana Yojana में अप्लाई करने के लिए आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर आपको होम पेज पर जाकर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का ऑप्शन मिलेगा।
  • उस पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने महतारी वंदन योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • आवेदन फार्म में कुछ जानकारी आपसे मांगी जाएगी जिसको आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद आपको शपथ पत्र ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • फॉर्म एवं शपथ पत्र भरने के बाद योजना के जरूरी दस्तावेज, आवेदन फॉर्म एवं शपथ पत्र को स्कैन करके अपलोड कर देना होंगे।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करते ही आपके सामने एक रसीद आएगी।
  • रसीद को प्रिंट करके आपको रख लेना है।
  • इस प्रकार से महतारी वंदन योजना में महिला अपना आवेदन दर्ज कर सकती है।
Mahtari Vandana Yojana Online

Mahtari Vandana Yojana Offline Apply 2024

Mahtari Vandana Yojana Offline में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गयी सभी निम्नलिखित स्टेप्स का फॉलो करना होगा।

  • Mahtari Vandana Yojana में ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए महिला को सबसे पहले अपने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, यह महिला एवं बाल विकास केंद्र के ऑफिस में जाना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • महतारी वंदन योजना के आवेदन फॉर्म में ध्यानपूर्वक पूछी गई जानकारी को भरना होगा।
  • योजना से जुड़े सभी दस्तावेज शपथ पत्र के साथ आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होंगे। 
  • आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा और वहां से रसीद ले लेनी होगी।
  • इस प्रकार महिलाएं महतारी वंदन योजना में ऑफलाइन अप्लाई कर सकती हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

महतारी वंदन योजना का लाभ किन महिलाओं को दिया जाएगा ?

महतारी वंदन योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना में आवेदन कैसे करें ?

महतारी वंदन योजना में आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना में कौन सी महिलाएं पात्र होंगी ? 

महतारी वंदन योजना में छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाओं को पात्रता दी जाएगी।

यह भी पढ़े –

Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2024 : बेटी को बचाएं शिक्षित बनाएं एवं समाज में समानता का स्थान दिलाए

Solar Atta Chakki Yojana 2024 : महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सोलर आटा चक्की, देखिए संपूर्ण जानकारी


Sarkari Yojanao Ki jankari pane ke liye Abhi hamare WhatsApp aur Telegram Group ko Join Kare 👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें 👆🏻👆🏻👆🏻

Leave a Comment

सरकारी योजनाओं की जानकारी व्हाट्सएप पर पाएं