Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2024 : खेतों में नलकूप लगवाने के लिए सरकार दे रही है किसानों को 35000 रुपए तक की सब्सिडी, जल्द ही करें आवेदन

Niji Nalkup Yojana
Table of Contents

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना क्या है ?

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2024 : मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की गई है। निजी नलकूप योजना के माध्यम से बिहार के सभी किसानों को अपने खेतों में निजी नलकूप लगाने की सहायता प्रदान की जाएगी एवं 15000 से 35000 रुपए तक की सब्सिडी भी सरकार की ओर से योजना के तहत दी जाएगी।

इस मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को अपने खेतों में नलकूप के माध्यम से सिंचाई करने में आसानी होगी। योजना के अंतर्गत सब्सिडी के साथ ₹10000 सरकार के द्वारा किसानों को प्रदान किए जाएंगे। योजना के तहत किसान समय-समय पर अपने खेतों की सिंचाई कर पाएंगे एवं समय-समय पर पानी दे पाएंगे। मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को 70 मीटर की गहराई के लिए ₹15000, 100 मीटर की गहराई के लिए 35000 रुपए की राशि सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana का मुख्य उद्देश्य है किसानों की आय में बढ़ोतरी करना एवं किसानों को खेतों में सिंचाई करने के लिए नलकूप लगवाने हेतु सब्सिडी प्रदान करना। कहीं बार मौसम के चलते कम बारिश होने की वजह से खेतों में बहुत बुरा असर पड़ता है जिसका सामना किसानों को कई बार करना पड़ता है, ऐसे में खेतों और फसलों की स्थिति भी काफी खराब हो जाती है।

इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने किसानों की सहायता के लिए निजी नलकूप योजना की शुरुआत की और किसानों को खेतों में सिंचाई करने के लिए नलकूप लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिससे खेतों में बुरा असर नहीं पड़ेगा और किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके चलते मुख्यमंत्री ने निजी नलकूप योजना का आरंभ किया और इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि किसानों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े एवं खेतों की सिंचाई अच्छे से होती रहे और फसलें लहलती रहे।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के लाभ

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana में आवेदन करके आवेदक को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे।

  • Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana में बिहार के सभी किसान लाभ उठा पाएंगे।
  • बिहार के किसानों को खेतों में सिंचाई करने के लिए नलकूप लगवाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • किसान के पास चाहे कम जमीन हो या ज्यादा किसान अपनी जमीन पर नलकूप लगवा पाएंगे।
  • बिहार के सभी प्रखंडों में निजी नलकूप योजना लागू की है बिहार का कोई भी किसान योजना में आवेदन कर नलकूप लगवाने का लाभ उठा सकते हैं।
  • निजी नलकूप योजना के अंतर्गत 15000 से लेकर 35000 रुपए तक की सब्सिडी सरकार द्वारा किसानों को प्रदान की जाएगी।
  • नलकूप लगवाने से किसानों की काफी परेशानियां खत्म हो जाएगी एवं खेतों को समय-समय परपानी मिलता रहेगा।
  • खेतों की सिंचाई अच्छे से होती रहेगी एवं फसले खिलती और लहराती रहेगी।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2024 Overview

योजना का नामMukhyamantri Niji Nalkup Yojana
शुरू की गईबिहार के मुख्यमंत्री द्वारा
श्रेणीसरकारी किसान योजना
उद्देश्यकिसानों की सहायता के लिए खेतों में नलकूप लगवाना
लाभार्थीबिहार के किसान
लाभ15000 से 35000 रुपए सब्सिडी
आवेदन प्रक्रियाOnline
ऑफिशल वेबसाइटmwrd.bih.nic.in
Home PageYojana Jankari
Niji Nalkup Yojana 2024

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2024 की पात्रता

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना होगा।

  • योजना में आवेदन करने के लिए किसान बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास कम से कम 0.40 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
  • निजी नलकूप योजना के तहत बिहार के लघु एवं सीमांत किसानों को ऊपर रखा जाएगा।
  • एक किसान को एक ही बोरिंग एवं नलकूप सेट प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 16% और अनुसूचित जनजाति का 1% किसानों का हर एक जिले में चयन किया जाएगा।
  • योजना में आवेदन करने के लिए किसान के पास योजना से जुड़े सभी दस्तावेज होना ज़रूरी है।
  • आवेदक किसान के पास पहले से कोई खेत पर नलकूप या बोरिंग उपलब्ध नहीं होनी चाहिए।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2024 के ज़रूरी दस्तावेज़

Bihar Niji Nalkup Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए सभी जरुरी सदतावेज होना चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • परिचय पत्र
  • पैन कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जमीन / खेती के कागजात
  • बैंक खाता पासबुक
  • खेत पर पहले से कोई नलकूप या बोरिंग न होने का शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2024 में Online आवेदन करने की प्रक्रिया

Bihar Niji Nalkup Yojana में आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर आवेदन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ कर भरे।
  • योजना से संबंधित सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर दें।
  • सभी जानकारी भर जाने के बाद और दस्तावेज अपलोड हो जाने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप योजना में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
Niji Nalkup Yojana Online Registration

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana में Login कैसे करें ?

  • मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना में Login करने के लिए आपको योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर Login का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने Login पेज ओपन हो जाएगा।
  • जिसमें आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद आपको Login बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप योजना में Login कर सकते हैं।

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana में आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?

Niji Nalkup Yojana में आवेदन का स्टेटस देखने के लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • Bihar Niji Nalkup Yojana में आवेदक को अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर निजी नलकूप अनुदान का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • निजी नलकूप अनुदान पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति का ऑप्शनआ जाएगा।
  • जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति का पेज ओपन हो जाएगा।
  • जिसमें आपको पूछी गई कुछ जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा।
  • आवेदन क्रमांक दर्ज करने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति दिख जाएगी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

नलकूप योजना की शरुआत किसने की ?

नलकूप योजना की शरुआत बिहार के मख्यमंत्री द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है।

नलकूप योजना किस राज्य में शुरू की गयी है ?

नलकूप योजना बिहार राज्य में शुरू की गयी है।

नलकूप योजना से किसानों को क्या लाभ मिलेगा ?

नलकूप योजना से किसानों को अपने खेतों में मुफ्त नलकूप लगवाने के लिए 35000 रूपए तक की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी।

नलकूप योजना का लाभ किस राज्य के किसानों को दिया जा रहा है ?

नलकूप योजना का लाभ बिहार राज्य के किसानों दिया जा रहा है।

नलकूप योजना में आवेदन करने के लिए क्या करें ?

नलकूप योजना में आवेदन करने के लिए नलकूप योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते है।

नलकूप योजना में आवेदन संबंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

नलकूप योजना में आवेदन करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2215605, 0612-2215606

यह भी पढ़े –

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024

UP Kisan Uday Yojana 2024

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024


Sarkari Yojanao Ki jankari pane ke liye Abhi hamare WhatsApp aur Telegram Group ko Join Kare 👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें 👆🏻👆🏻👆🏻

Leave a Comment

सरकारी योजनाओं की जानकारी व्हाट्सएप पर पाएं