Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 : सरकार द्वारा मिलेगा महिलाओं एवं बेटियों को सालाना 7.5% का ब्याज, आवेदन कर उठायें लाभ 

Mahila samman Bachat Patra Yojana 2024

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024

Mahila samman Bachat Patra Yojana 2024 : भारत सरकार एवं भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं एवं बेटियों के लिए बचत प्रमाण पत्र प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बेटियों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा महिलाओं एवं बेटियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। जिससे महिलाओं और बेटियों कोआर्थिक सहायता मिलती है। उसी प्रकार इस बचत प्रमाण पत्र से महिलाओं एवं बेटियों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना से जुड़ी सभी जानकारी- योजना का उद्देश्य क्या है ? योजना के लाभ, योजना की पात्रता, और योजना से जुड़े दस्तावेज यह सभी आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी कृपया हमारे लेख को पूरा अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana क्या हैं ?

भारतीय सरकार एवं भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत भारतीय महिलाओं एवं बेटियों को अपना पैसा निवेश करना होगा। जिसमें 7.5% का ब्याज दर मिलेगा। यह योजना 2 साल तक चलेगी। इस बचत प्रमाण पत्र में ₹1000 से लेकर ₹200000 तक की निवेश राशि इस बचत खाते में जमा कर सकती हैं और 7.5% का ब्याज दर का लाभ योजना के तहत ले सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा आजादी के महोत्सव पर भारत सरकार द्वारा की गई थी। यह योजना भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित एक सुविधा है जो महिलाओं और बेटियों को प्रदान की जा रही है।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य 

Mahila samman Bachat Patra Yojana का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं एवं बेटियों को बचत खाते में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना एवं बढ़ावा देना। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं अपना पैसा निवेश करेंगी गे एवं ब्याज का लाभ उठा पाएंगी महिलाएं बचत खाते में अपना पैसा निवेश करके अपने पैसे को सेव करके भी रख सकती हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी। 

जिन महिलाओं ने अब तक अपना खाता नहीं खुलवाया है वह भी इस योजना के अंतर्गत अपना बचत खाता खुला पाएंगी।  इस योजना के अंतर्गत महिलाएं एक ₹1000 से लेकर ₹2 लाख तक की राशि निवेश कर सकती हैं। जिसमें उन्हें काफी अच्छा ब्याज दर का लाभ दिया जाएगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आएगा।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana का लाभ

Mahila samman Bachat Patra Yojana 2024 के अंतर्गत महिलाओं और देश की बेटियों को कई प्रकार के लाभ दिए जाएंगे जो की इस प्रकार हैं

  • इस योजना के अंतर्गत केवल महिलाएं एवं बेटियों का ही खाता खोला जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने पर कम से कम ₹1000 की राशि जमा करना होगी।
  • नाबालिक लड़की का खाता खुलवाने पर उसके अभिभावक की अनुमति होना जरूरी है।
  • इस योजना के अंतर्गत ₹1000 से लेकर ₹200000 तक का निवेश किया जा सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत निवेश करने पर 7.5% का ब्याज लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत जमा की गई राशि अगर महिलाएं निकलना चाहती है तो वह 40% तक निकल सकती हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 2 साल पूरे होने पर मूलधन के साथ 7.5% का ब्याज दर लाभ महिलाओं एवं बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत निवेश की गई राशि पूरी तरह से सैफ और सुरक्षित होगी।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 Overview 

योजना का नाम  Mahila Samman Bachat Patra Yojana
श्रेणी      सरकारी योजना
शुरू की गई  भारत सरकार द्वारा
शुरुआत सत्र  2023
उद्देश्य  महिलाओं एवं बेटियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करना
लाभ  7.5% का ब्याज दर
लाभार्थी   भारतीय महिलाएं एवं बेटियां
संबंधित विभाग  भारतीय डाक विभाग
ऑफिशल वेबसाइट  indiapost.gov.in

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 की पात्रता

Mahila samman Bachat Patra Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कुछ पात्रताएं सरकार द्वारा रखी गई है। जिन्हें पूर्ण कर महिलाएं एवं बेटियां इस बचत पत्र योजना का लाभ ले सकती हैं।

  • महिलाएं एवं बेटियां भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत किसी भी उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला की वार्षिक आय 7 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए बल्कि कम होनी चाहिए।
  •  महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत किसी भी श्रेणी एवं वर्ग की महिलाएं अपना खाता खुलवा सकती हैं। 
  • इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने के लिए महिलाओं के पास योजना से संबंधित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 के जरुरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 Registration Process

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सम्मान बचत पत्र योजना अब 1.59 लाख भारतीय डाकघर में उपलब्ध है। डाकघर के साथ-साथ कुछ बैंक भी शामिल है। जो आपका महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खोलने के लिए उपलब्ध है।

  • बचत पत्र योजना में खाता खोलने के लिए सबसे पहले महिलाओं कोअपने नजदीकी डाकघर या बैंक शाखा में जाना होगा।
  • डाकघर या बैंक अधिकारी से महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी लेना होगी।
  • जानकारी प्राप्त करने के बाद अगर आप इस योजना के तहत खाता खुलवाना चाहती हैं तो बैंक कर्मचारी से आवेदन फॉर्म ले लें।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
  • फार्म में जानकारी भरने के बाद योजना से संबंधित डॉक्यूमेंट को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • डाकघर या नजदीकी बैंक में उस आवेदन फॉर्म को जमा कर दें।
  • आपका बचत पत्र योजना में खाता खुल जाएगा।
  • खाता खुल जाने के बाद अपने अनुसार धनराशि उस बचत खाते में जमा कर दें।
  • एवं रसीद प्राप्त कर ले।
  • बैंक या डाकघर द्वारा आपके खाते का विवरण प्रदान किया जाएगा जिसको आप अच्छे से चेक कर लें।
  • इस तरह से आप महिला सामान बचत पत्र योजना के अंतर्गत आवेदन करके बचत खाते में निवेश कर सकती हैं एवं लाभ उठा सकती हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

महिला सम्मान बचत पत्र योजना किसके लिए चलाई गई है ?
महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए भारत सरकार द्वारा एवं भारतीय डाक विभाग की सहायता से चलाई गई योजना है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में लाभ किस प्रकार मिलेगा?
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में बचत खाता खुलवाने पर एवं धनराशि निवेश करने पर महिलाओं एवं लड़कियों को सालाना 7.5% का ब्याज मिलेगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कितनी राशि निवेश कर सकते हैं ?
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत ₹1000 से लेकर ₹200000 तक की राशि बचत खाते में निवेश कर सकते हैं। जिसका पूरा लाभ सरकार द्वारा महिला एवं लड़कियों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़े –

SBI Stree Shakti yojana 2024 : बिजनेस शुरू करने के लिए महिलाओं को मिलेगा 25 लाख रुपए तक का लोन

Namo Laxmi Yojana 2024 : छात्राओं की शिक्षा के लिए सरकार देगी पूरे ₹50000 की सहायता


Sarkari Yojanao Ki jankari pane ke liye Abhi hamare WhatsApp aur Telegram Group ko Join Kare 👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें 👆🏻👆🏻👆🏻

Leave a Comment

सरकारी योजनाओं की जानकारी व्हाट्सएप पर पाएं