SBI Stree Shakti yojana 2024 : बिजनेस शुरू करने के लिए महिलाओं को मिलेगा 25 लाख रुपए तक का लोन

SBI Stree Shakti Yojana

SBI Stree Shakti Loan

SBI Stree Shakti Loan : एसबीआई स्त्री शक्तियोजना योजना के अंतर्गत देश की महिलाओं को स्वयं का बिजनेस शुरू करने के लिए एवं महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं सशक्ति बढ़ाने के लिए सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 25 लाख रुपए तक की लोन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने अवसर मिलेगा। इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी योजना का उद्देश्य यो,जना की विशेषताएं, योजना की पात्रता, योजना से जुड़े दस्तावेज सभी आपको हमारे पोस्ट द्वारा प्राप्त हो जाएगी कृपया हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

SBI Stree Shakti Yojana क्या है?

SBI Stree Shakti Yojana 2024 : केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहीं प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। जिसमें एसबीआई स्त्री शक्ति योजना भी शामिल है। एसबीआई स्त्री शक्ति योजना की शुरुआत भारत सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा महिलाओं कोआत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक द्वारा 25 लाख तक का लोन दिया जाएगा। जिसके माध्यम से महिलाएं अपना बिजनेस शुरू कर पाएंगी। एवं अपने छोटे-मोटे बिजनेस को एक बड़े पैमाने पर ले जा पाएंगी। यह लोन महिलाओं को इस योजना के तहत कम ब्याज दर पर दिया जाएगा। जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का मौका मिलेगा एवं वह अपने रोजगार का एक जरिया बना पाएंगी। खुद का व्यापार शुरू कर पाएंगी। समाज में महिलाओं का औध बढ़ेगा एवं देश के विकास में महिलाएं भी सहायता प्रदान कर पाएंगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं वह एसबीआई बैंक के तहत लोन प्रदान करके स्वयं का व्यापार शुरू कर पाएंगी एवं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

SBI Stree Shakti Yojana का उद्देश्य

SBI Stree Shakti Yojana को शुरू करने करने के लिए केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना। देश में गरीबी एवं कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से महिलाएं अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती हैं, वह स्वयं खुद के लिए अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाती हैं।

इसी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए एवं लोन द्वारा सहायता राशि प्रदान करके केंद्र सरकार महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का एक अवसर प्रदान करेगी। जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी एवं अपना स्वयं का व्यापार शुरू कर पाएंगी। अपने सपनों को साकार कर पाएंगी जिस देश की भी प्रगति होगी एवं महिलाओं को समाज में समानता का दर्जा मिलेगा।

SBI Stree Shakti Yojana की विशेषताएं एवं लाभ 

  • SBI Stree Shakti Yojana 2024 के अंतर्गत महिलाओं को लोन सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत MSME रजिस्टर्ड कंपनियों को 50000 से 25 लाख रुपए तक की लोन राशि प्रदान की जाती है।
  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाएं खुद का व्यापार शुरू कर पाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी।
  • योजना के अंतर्गत ₹500000 तक के लोन के लिए महिलाओं को कोई भी गारंटी देने की जरूरत नहीं होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत कम ब्याज दर पर महिलाओं को लोन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाएं खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 50000 से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन आसानी से ले सकती हैं।
  • इस योजना से महिलाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाएं अपने व्यापार को बढ़ा पाएंगी।

SBI Stree Shakti Yojana 2024 Overview

योजना का नाम   SBI Stree Shakti Yojana
शुरू की गई    केंद्र सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 
उद्देश्य   महिलाओं को खुद का व्यापार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना
लाभ      लोन सुविधा
लोन राशि  50,000 से 25 लाख रुपए तक
लाभार्थी     देश की महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया    Offline
बैंक ऑफिशल  वेबसाइटsbi.co.in
Home PageYojana Jankari

SBI Stree Shakti Yojana की पात्रता

  • भारत देश की मूल निवासी महिलाएं ही एसबीआई स्त्री योजना में पात्र मानी जाएगी।
  • आवेदन करने के लिए महिला की उम्र18 वर्ष या 18 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए।
  • छोटे स्तर पर बिजनेस करने वाली महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला की बिजनेस में 50% की साझेदारी होनी चाहिए।
  • योजना के तहत परिवार के किसी दूसरे सदस्य की तरफ से महिला लोन के लिए आवेदन नहीं कर सकती है। 
  • महिला खुद का बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला का स्वयं का बिजनेस होना चाहिए।

SBI Stree Shakti Yojana के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • 2 साल का आईटीआर
  • बैंक स्टेटमेंट
  • कंपनी का हक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर

SBI Stree Shakti Yojana 2024 में शामिल व्यापार

  • कॉस्मेटिक आइटम का बिजनेस।
  • ब्यूटी पार्लर।
  • डेरी का बिजनेस।
  • साबुन और डिटर्जेंट का बिजनेस।
  • पापड़ बनाने का बिजनेस।
  • कपड़े बनाने का बिजनेस।
  • मसाले का बिजनेस।
  • अगरबत्ती बनाने का बिजनेस।
  • खेती से जुड़े उत्पादक का बिजनेस आदि।

SBI Stree Shakti yojana Loan Apply Online

SBI Stree Shakti yojana Loan : एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन लोन अप्लाई करने के लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं हुई, भविष्य में इसकी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च हो सकती है। लेकिन अभी इस योजना में आप स्वयं Online Apply नहीं कर सकते। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं, और उसे भरकर वही जमा कर सकते हैं। इस प्रकार आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत लोन ले सकते हैं।

SBI Stree Shakti Yojana 2024 में आवेदन कैसे करे?

  • आवेदक महिला को एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की नजदीकी शाखा पर जाना होगा।
  • बैंक जाने के बाद बैंक के कर्मचारियों को बताना होगा कि आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना में आवेदन करना चाहती हैं।
  • बैंक कर्मचारी आपको इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
  • आप बैंक कर्मचारी से इस योजना का आवेदन फॉर्म प्रदान कर सकती हैं।
  • आवेदन फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियां मांगी गई होगी।
  • जानकारी को ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म में भर दें। 
  • फॉर्म भरने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो लगा दें एवं सही जगह पर अपने हस्ताक्षर कर दें।
  • योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • यह सारी प्रक्रिया करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से जांच लेना है। 
  • अब आवेदन फार्म को बैंक जाकर जमा कर देना होगा।
  • कुछ ही दिन में बैंक द्वारा आपका आवेदन फॉर्म वेरीफाई हो जाएगा और आपका लोन अप्रूव हो जाएगा।
  • योजना के तहत बैंक द्वारा मंजूरी मिलने पर आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।
  • इस तरह से आवेदन करके आप योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना की शुरुआत किसने की है ?

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना की शुरुआत भारत सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की गई है।

स्त्री शक्ति योजना मेंलोनकिस बैंक द्वारा दिया जाएगा ?

इसकी शक्ति योजना में लोन भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदान किया जाएगा।

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना में कितना लोन मिलेगा ?

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत महिलाएं 50000 से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन ले सकती हैं।

यह भी पढ़े –

Namo Laxmi Yojana 2024 : छात्राओं की शिक्षा के लिए सरकार देगी पूरे ₹50000 की सहायता

Ladli Laxmi Yojana 2024 : बेटियों के शिक्षा एवं विवाह के लिए सरकार दे रही है पूरे ₹1,43,000 की सहायता राशि


Sarkari Yojanao Ki jankari pane ke liye Abhi hamare WhatsApp aur Telegram Group ko Join Kare 👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें 👆🏻👆🏻👆🏻

Leave a Comment

सरकारी योजनाओं की जानकारी व्हाट्सएप पर पाएं