MP Free Laptop Yojana 2024 : सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेगी पूरे 25000 रुपए की सहायता 

MP Free Laptop Yojana

MP Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana 2024 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी फ्री लैपटॉप योजना चलाई गई है। जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। जिससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा एवं पढ़ाई करने के लिए लैपटॉप द्वारा नई-नई चीज सीखने का मौका भी मिलेगा। 

अगर आप भी मध्य प्रदेश के विद्यार्थी है तो एमपी फ्री लैपटॉप योजना से जुड़ी सभी जानकारी आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी। योजना के लाभ क्या है?  योजना का उद्देश्य क्या है?  योजना में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज, योजना की पात्रता एवं योजना में आवेदन करने के लिए क्या करना पड़ेगा?  सभी जानने के लिए हमारे पोस्ट को अंत तक पढ़े।

MP Free Laptop Yojana क्या है ?

एमपी फ्री लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक योजना है, जिसके माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को MP Free Laptop Yojana योजना के अंतर्गत ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गई थी।

इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बन सकेगा। MP Free Laptop Yojana योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने होंगे। उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना का लाभ मिल पाएगा।

MP Free Laptop Yojana का उद्देश्य

MP Free Laptop Yojana को चलाने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाए। जिससे वह आगे बढ़ सके एवं अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। सरकार द्वारा12वीं कक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने पर छात्रों को ₹25000 की सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से वह लेपटॉप खरीद पाएंगे और लैपटॉप के जरिए वह नई-नई चीजों को सीख पाएंगे एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे। इस योजना की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य है मेधावी छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र में प्रोत्साहित करना। ताकि वह लैपटॉप की सहायता से शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ सके एवं अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। आगे जाकर कुछ बन सके।

योजना का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि गरीब परिवार के विद्यार्थियों को लाभ प्रदान करना क्योंकि वह आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं होते हैं कि वह लेपटॉप खरीद पाए। एवं शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ पाए। ऐसे मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाकर देश का नाम रोशन करना एवं अच्छे भविष्य की कामना करना। अगर आप भी 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करके MP Free Laptop Yojana योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

MP Free Laptop Yojana 2024 Overview

योजना का नामMP Free Laptop Yojana
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
राज्य मध्य प्रदेश
योजना का उद्देश्य 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने पर छात्रों को लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता देना
लाभ राशि₹25000
लाभार्थीमध्य प्रदेश के विद्यार्थी
आवेदन प्रक्रिया Online
ऑफिशल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in
Home PageYojana Jankari
MP Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana Benefits

इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को कई प्रकार के लाभ दिए जाएंगे जो इस प्रकार हैं-

  • इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा विद्यार्थियों को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • एमपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ सरकारी एवं प्राइवेट सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा।
  • MP Free Laptop Yojana के माध्यम से विद्यार्थियों का कौशल विकास भी होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप मिलने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने की एवं नई-नई चीज़ सीखने की सहायता मिलेगी।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण अंक लाने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे एवं लैपटॉप योजना के तहत लाभ उठा पाएंगे।

MP Free Laptop Yojana 2024 की पात्रता

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जो कि इस प्रकार है-

  • MP Free Laptop Yojana योजना के अंतर्गत लाभ उठाने वाला विद्यार्थी मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक होने चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत SC/ST/OBC के विद्यार्थियों को 75%से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे एवं GEN कैटिगरी के विद्यार्थियों को 85% से ज्यादा अंक प्राप्त करने होंगे।
  • MP Free Laptop Yojana के अंतर्गत लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ाई करनी होगी जिससे वह बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त कर पाएंगे।
  • अलग-अलग राज्य में फ्री लैपटॉप योजना की पात्रता अलग है अपने राज्य के हिसाब से पात्रताओं को पूर्ण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

MP Free Laptop Yojana 2024 Required Documents

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

MP Free Laptop Yojana Registration

एमपी फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के लिए विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर आपने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं तो आपको खुद से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

आपका आवेदन आपके विद्यालय द्वारा ही कर दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए आपसे MP Free Laptop Yojana से संबंधित डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे जिन्हें आप आवेदन के लिए अपने विद्यालय में दे दें। विद्यालय द्वारा ही आपका आवेदन योजना में कर दिया जाएगा। अगर आप योजना में पात्र पाए जाएंगे तो आपके खाते में सरकार द्वारा 25000 की सहायता राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिसकी मदद से आप लैपटॉप खरीदने में सहायक होंगे इस प्रकार से आपको फ्री लैपटॉप योजना का लाभ मिलेगा।

MP Free Laptop Yojana Status Check

MP Free Laptop Yojana के अंतर्गत विद्यार्थी अपना आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं स्टेटस चेक करने के लिए विद्यार्थियों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • एमपी फ्री लैपटॉप योजना में अपना स्टेटस चेक करने के लिए विद्यार्थी को योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
  • ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होम पेज पर Laptop Distribution for Meritorous Students of Class 12th of MP Board के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब विद्यार्थी को अपना रोल नंबर डालना होगा।
  • रोल नंबर डालने के बाद आवेदक को Get Details of Meritorious Student के  ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप फ्री लैपटॉप योजना में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

फ्री लैपटॉप योजना में विद्यार्थियों को कितनी सहायता राशि मिलती है ?

फ्री लैपटॉप योजना में विद्यार्थियों को सरकार द्वारा ₹25000 की सहायता राशि दी जाती है जिसकी सहायता से वह लेपटॉप खरीद सकते हैं।

फ्री लैपटॉप योजना कौन से राज्य में शुरू की गई है ?

फ्री लैपटॉप योजना अलग-अलग राज्य में अपने स्तर पर राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।

फ्री लैपटॉप योजना में लैपटॉप लेने के लिए कितने अंक लाने होते हैं ?

फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने होते हैं इसके बाद ही वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़े –

Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024 : सरकार देगी खुद का व्यापार शुरू करने के लिए मजदूरों को 10 लाख रुपए 

PM Suryoday Yojana 2024 : देश के एक करोड़ घरों में लगेगा सोलर पैनल, इस तरह से आवेदन करने पर मिलेगी सब्सिडी


Sarkari Yojanao Ki jankari pane ke liye Abhi hamare WhatsApp aur Telegram Group ko Join Kare 👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें 👆🏻👆🏻👆🏻

1 thought on “MP Free Laptop Yojana 2024 : सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेगी पूरे 25000 रुपए की सहायता ”

Leave a Comment

सरकारी योजनाओं की जानकारी व्हाट्सएप पर पाएं