PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 : सरकार दे रही है सभी विद्यार्थियों को पूरे ₹1,25,000 की सहायता राशि

PM Yashasvi Scholarship Yojana
PM Yashasvi Scholarship Yojana

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 : पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है। जिसके अंतर्गत भारत के गरीब एवं निम्न वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु स्कॉलरशिप दी जाती है। इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को इस योजना के तहत सरकार द्वारा स्कॉलरशिप दी जाती है। जिससे वह शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़कर उच्च शिक्षा बिना किसी समस्या के प्राप्त कर पाते  हैं। 

अगर आप भी भारत के गरीब एवं निम्न वर्ग के विद्यार्थी है और यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो यह योजना आपके लिए है पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की सभी जानकारी योजना के लाभ से लेकर योजना की आवेदन प्रक्रिया तक आपको हमारे लेख द्वारा प्राप्त हो जाएगी कृपया हमारे पोस्ट पर अंत तक बने रहिए एवं ध्यान पूर्वक पढ़िए। 

PM Yashasvi Scholarship Yojana क्या हैं?

PM Yashasvi Scholarship Yojana भारत के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई एक सरकारी योजना है। जिसके अंतर्गत देश के गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। PM Yashasvi Yojana 2024 की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 11 जुलाई 2023 को की गई थी। देश के कमजोर एवं गरीब परिवार के विद्यार्थी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाते हैं एवं पढ़ाई बीच में रोक देते हैं। जिससे बच्चों के भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। 

ऐसे में भारत सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के तहत कक्षा 9वी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को 75000 से लेकर 1,25,000 रुपए तक की सहायता राशि प्रदान करती है। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य है मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करना एवं इस योजना के तहत जो स्कॉलरशिप दी जाएगी। वह विद्यार्थियों के ग्रेड आधार पर दी जाएगी जिससे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को जारी रख पाए एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाए। 

PM Yashasvi Scholarship Yojana का उद्देश्य

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 को शुरू करने का केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है, कि विद्यार्थियों की शिक्षा में हो रही आर्थिक स्थिति की समस्या का समाधान किया जाए। जिससे विद्यार्थियों को कमजोर आर्थिक स्थिति होने की वजह से अपनी पढ़ाई को बीच में ना छोड़ना पड़े एवं योजना के माध्यम से मिल रही आर्थिक सहायता की मदद से अपनी पढ़ाई पूरी कर पाए एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाए। 

PM Yashasvi Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य है गरीब परिवार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना। ताकि वह आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से पढ़ाई को बीच में ना छोड़ दें विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा एवं शिक्षा स्तर में सुधार करने के लिए सरकार द्वारा इस योजना का निर्माण किया गया। एवं छात्रवृत्ति प्रदान करके विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।   

PM Yashasvi Yojana 2024

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 Overview

योजना का नाम PM Yashasvi Scholarship Yojana
श्रेणीसरकारी योजना
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
शुरुआत हुई 11 जुलाई 2023 में
योजना का उद्देश्य देश के गरीब परिवार के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करना
योजना का लाभ  शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप सहायता राशि
लाभार्थी  कक्षा 9वी एवं 11वीं के विद्यार्थी
सहायता राशि₹75000 से ₹1,25,000 तक
आवेदन प्रक्रिया Online
ऑफिशल वेबसाइटyet.nta.ac.in
होम पेजयोजना जानकारी

PM Yashasvi Scholarship Yojana का लाभ

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 के अंतर्गत भारत के विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा योजना का लाभ इस प्रकार है-

  • प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत देश के गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • PM Yashasvi Yojana 2024 के अंतर्गत कक्षा 9वी से लेकर12वीं तक के विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • कक्षा 9वी एवं 10वीं के विद्यार्थियों को 75000  रुपए की स्कॉलरशिप योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को 1,25,000 रुपए की स्कॉलरशिप योजना के तहत सरकार द्वारा शिक्षा के लिए प्रदान की जाएगी।
  • PM Yashasvi Yojana 2024 के अंतर्गत गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए सहायता मिलेगी जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।
  • विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वह भविष्य में अपने पैरों पर खड़ा होकर कुछ बन पाए।
  • विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए इस योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप दी जा रही है ताकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से विद्यार्थी घबराएं नहीं एवं योजना के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर पाए।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 के लिए पात्रता

PM Yashasvi Yojana 2024 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए पात्रता निर्धारित की गई है विद्यार्थी पात्रता को पूर्ण कर योजना में लाभ ले सकते हैं योजना की पात्रता इस प्रकार हैं-

  • PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 के अंतर्गत केवल भारत के स्थाई निवासी छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
  • पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना में स्कॉलरशिप का पुरस्कार दो स्तरों पर होगा जो छात्र कक्षा 9वी में पढ़ रहे हैं एवं जो छात्र कक्षा 11वी में पढ़ रहे हैं।
  • विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया जाएगा जो की YET परीक्षा के माध्यम से होगा।
  • PM Yashasvi Yojana 2024 के अंतर्गत स्कॉलरशिप पाने के लिए छात्रों को यशस्वी टेस्ट देना होगा।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को  ओबीसी/ईबीसी/डीएनटी एसएआर/एनटी/एसएनटी की श्रेणी में आना चाहिए तभी वह आवेदन कर पाएंगे।

PM Yashasvi Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

PM Yashasvi Yojana में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरुरी है।

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024 Apply Online

PM Yashasvi Scholarship Yojana के अंतर्गत Online आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो कि इस प्रकार है-

  • PM Yashasvi Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर विद्यार्थी को विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज परआपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद पूछी गई जानकारी को दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • प्राप्त हुए यूजरनेम और पासवर्डसे पोर्टल पर लॉगिन कर लें।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • आवेदन फार्म को अच्छे से पढ़ लें।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी कोसही से दर्ज कर दें।
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से आप योजना में ऑनलाइन आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। 

Frequently Asked Questions (FAQs)

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत कब हुई ?

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत 11 जुलाई 2023 में केंद्र सरकार द्वारा हुई।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना में कौन से विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं ?

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत कक्षा 9वी एवं 11वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना में कितनी स्कॉलरशिप मिलती है ?

पीएम एससी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत 75,000 से लेकर 1,25,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप सरकार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़े –

CM Ladli Behna Yojana 2024 : लाडली बहनों के लिए आई बड़ी खुशखबरी अब मिलेंगे ₹3000 प्रति माह

लाडली बहना योजना 2024 : महिलाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी फिर से शुरू होगा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन, देखें पूरी जानकारी


Sarkari Yojanao Ki jankari pane ke liye Abhi hamare WhatsApp aur Telegram Group ko Join Kare 👇🏻👇🏻👇🏻
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए अभी हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें 👆🏻👆🏻👆🏻

Leave a Comment

सरकारी योजनाओं की जानकारी व्हाट्सएप पर पाएं