
- Udyogini Yojana Scheme 2024
- Udyogini Yojana 2024 योजना क्या है ?
- Udyogini Yojana 2024 का उद्देश्य
- Udyogini Yojana 2024 Overview
- Udyogini Yojana Scheme के फायदे एवं लाभ
- Udyogini Yojana Scheme की पात्रता
- Udyogini Yojana 2024 के ज़रूरी दस्तावेज
- Udyogini Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
- Udyogini Yojana Scheme Apply Online
- Frequently Asked Questions (FAQs)
Udyogini Yojana Scheme 2024
Udyogini Yojana Scheme 2024 : उद्योगिनी योजना कर्नाटक राज्य में चलाई जाने वाली एक योजना है। जिसके तहत महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं खुद का व्यापार शुरू कर पाएंगी एवं इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस योजना को कर्नाटक सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं स्वयं का व्यापार शुरू कर सकती हैं एवं रोजगार का एक जरिया स्थापित कर सकती है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो उद्योगिनी योजना से जुड़ी सभी जानकारी आपको हमारे आर्टिकल द्वारा प्राप्त हो जाएगी कृपया हमारे पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।
Udyogini Yojana 2024 योजना क्या है ?
Udyogini Yojana 2024 : उद्योगिनी योजना कर्नाटक सरकार द्वारा वर्ष 1997 से 1998 में प्रारंभ की गई एक योजना है। जिसको 2004 से 2005 में संशोधित किया गया। उद्योगिनी योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा प्रारंभ की गई जिससे महिलाओं को स्वयं का व्यापार शुरू करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से महिलाएं स्वयं का बिजनेस शुरू कर पाएंगी एवं अपने लिए एक रोजगार का माध्यम स्थापित कर पाएंगी। इस योजना के चलते महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। योजना के अंतर्गत कर्नाटक सरकार महिलाओं को पूरे ₹300000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे महिलाएं स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने में कामयाब हो पाएंगी।
Udyogini Yojana 2024 का उद्देश्य
कर्नाटक सरकार द्वारा Udyogini Yojana 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वयं अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रोत्साहित करना उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। ताकि महिलाओं को भविष्य में आर्थिक कमजोरी का सामना न करना पड़े एवं वह खुद का व्यवसाय शुरू कर एक अच्छी आय परिवार के लिए बना सके एवं अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार का एक अवसर प्रदान करना है।
इस योजना के अंतर्गत कर्नाटक सरकार द्वारा ₹300000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाएं आसानी से स्वयं का बिजनेस शुरू कर सकती हैं। और अन्य प्राइवेट ऋण लेने से बच सकती है जिसका ब्याज दर बहुत ज्यादा होता है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उनका कौशल विकास प्रोग्राम में शामिल भी किया जाएगा। जिससे महिलाओं को व्यापार शुरू करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Udyogini Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | Udyogini Yojana |
श्रेणी | सरकारी योजना |
राज्य | कर्नाटक |
शुरू की गई | कर्नाटक सरकार द्वारा |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना |
लाभ | ₹300000 तक का ऋण |
लाभार्थी | कर्नाटक राज्य की महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | myscheme.gov.in |
Home Page | Yojana Jankari |
Udyogini Yojana Scheme के फायदे एवं लाभ
Udyogini Yojana Scheme के अंतर्गत महिलाओं को कई प्रकार के फायदे मिलेंगे जो इस प्रकार हैं।
- उद्योगिनी योजना के अंतर्गत महिलाएं खुद का व्यापार शुरू कर सकती हैं।
- उद्योगिनी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- उद्योगिनी योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹100000 से लेकर ₹300000 तक की ऋण राशि प्रदान की जाएगी।
- उद्योगिनी योजना के अंतर्गत महिलाओं को जो ऋण दिया जाएगा वह बिना किसी ब्याज दर के महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- महिलाओं को योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता के साथ ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
- उद्योगिनी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल विकास कार्यक्रम में भी सम्मिलित किया जाएगा।
- उद्योगिनी योजना के माध्यम से महिलाएं खुद का एक रोजगार स्थापित कर पाएंगी जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
- उद्योगिनी योजना के अंतर्गत आवेदन कर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगी।
Udyogini Yojana Scheme की पात्रता
Udyogini Yojana Scheme 2024 के तहत कर्नाटक सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं तय की गई है इन पात्रता को पूरा कर महिलाएं उद्योगिनी योजना के अंदर आवेदन कर सकती है।
- उद्योगिनी योजना के अंतर्गत केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- महिलाएं कर्नाटक राज्य की रहवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की पारिवारिक सालाना आय ₹1,50,000 से कम होनी चाहिए।
- विधवा एवं विकलांग महिलाओं की सालाना आय की कोई सीमा नही है।
- आयु18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक महिला पहले से किसी ऋण की आभारी नहीं होनी चाहिए।
Udyogini Yojana 2024 के ज़रूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लिए
- मशीनरी व्यय के लिए कोटेशन
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Udyogini Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
- उद्योगिनी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक महिलाओं को सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा।
- उद्योगिनी योजना की बैंक अधिकारी या कर्मचारी द्वारा जानकारी प्राप्त करनी होगी।
- जानकारी प्राप्त करने के बाद योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- फॉर्म को सही सही पढ़करअच्छे से भरना होगा।
- योजना से संबंधित दस्तावेज कोआवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- आवेदन फार्म को पूरा भरकर एवं दस्तावेज अटैच करके बैंक में जमा कर दें।
- बैंक अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन पूरा होने पर आपको ऋण राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
Udyogini Yojana Scheme Apply Online
Udyogini Yojana Scheme में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप इस kswdc.com वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। और आवेदन फार्म को भरकर योजना से जुड़े दस्तावेज संलग्न कर कर सबमिट कर सकते हैं इस तरह से आप योजना में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
उद्योगिनी योजना में कितना लोन प्राप्त हो सकता है ?
उद्योगिनी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹300000 तक का लोन प्राप्त हो सकता है।
उद्योगिनी योजना में कौन आवेदन कर सकता है ?
उद्योगिनी योजना में कर्नाटक राज्य की महिलाएं जो खुद का व्यापार शुरू करना चाहती हैं जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य है आवेदन कर सकती हैं।
उद्योगिनी योजना में कौन से व्यवसाय को शामिल किया गया है ?
उद्योगिनी योजना के अंतर्गत कड़ाई ,बुनाई, सिलाई का काम,अचार पापड़ का बिजनेस, नोटबुक निर्माण, बुक बाइंडिंग, कपड़ों की छपाई, रंगाई, साड़ी बनाना, बुनाई, चाक और क्रेयॉन निर्माण एवं जैम-जेली बनाना आदि व्यवसाय शामिल है।
यह भी पढ़े –
Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2024 : सरकार द्वारा मिलेगा महिलाओं एवं बेटियों को सालाना 7.5% का ब्याज, आवेदन कर उठायें लाभ
SBI Stree Shakti yojana 2024 : बिजनेस शुरू करने के लिए महिलाओं को मिलेगा 25 लाख रुपए तक का लोन